फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस हादसाः हरिद्वार से सवार यात्री सकुशल

Fri, 20 Mar 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई जनता एक्सप्रेस में हरिद्वार से 39 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों को सकुशल बताया है। हादसे में 32 लोगों की मौत बताई जा रही है, जिसमें देहरादून का भी कोई यात्री शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


देहरादून से जनता एक्सप्रेस शाम आठ बजे हरिद्वार पहुंचती है। यहां से इस ट्रेन में स्लीपर के दो (एस वन, एस टू) और तीन जनरल डिब्बे लगाए जाते हैं। रात साढे़ आठ बजे ट्रेन बनारस के लिए रवाना होती है। प्रतिदिन चलने वाली यह ट्रेन बनारस से सुबह 3.40 मिनट पर यहां पहुंचती है।

मुख्य टिकट पर्यवेक्षक (सीआईटी) सुनील मलिक ने बताया कि 39 यात्री यहां से सवार हुए थे। जो दो डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं उनमें एक स्लीपर और एक जनरल डिब्बा रामनगर का था। जबकि एक जनरल डिब्बा देहरादून से लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशलक्षेम पूछते रहे परिजन

ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास के इलाकों से लोग अपनों की कुशलक्षेम पूछते रहे। लेकिन जब रेलवे प्रशासन की ओर से रामनगर के एक स्लीपर, एक जनरल बोगी और देहरादून के  जनरल डिब्बे के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी तो सभी ने राहत की सांस ली।

हेल्पलाइन नंबर
किसी को इस हादसे से संबंधित जानकारी लेनी है तो वह हरिद्वार रेलवे प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर (01334-226477) पर कॉल कर सकते हैं।

देहरादून से बनारस की ओर जा रही 14266 डाऊन जनता एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा रायबरेली के बछरांवा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है।

इस हादसे की वजह इंजन के अचानक पटरी से उतर जाना माना जा रहा है, जिसमें 32 लोगों को मौत हो गई। 29 लोग घटनास्‍थल पर जबकि तीन की मौत लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में हुई। मृतकों की यह संख्या वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें