फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार को पुलिस ने कराया बंद, सीलिंग की रिपोर्ट भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जाखन में चल रहे अवैध हुक्का बार को पुलिस ने छापा मारकर बंद करा दिया। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भेज दी है।
विज्ञापन

एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि जाखन में हुक्का बार के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वहां पर कई रेस्टोरेंट और बारों की चेकिंग गई। इस बीच वहां पर संचालित द स्पॉट ऑन रेस्टोरेंट एंड कैफे लाउंज में छापा मारा गया। यहां कई युवा हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। कैफे संचालक से इसके बारे में लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने संचालक शुभम गोयल निवासी किशनपुर का चालान कर दिया । एसओ ने बताया कि हुक्का बार को सील कराने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। वहां की कार्रवाई का इंतजार है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें