फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को तीन घंटे में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति का पर्स लूटकर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि रविवार देर शाम मुसाफिर शाह निवासी ब्रदीपुर मजदूरी करके जोगीवाला की तरफ जा रहे थे। रेंजर्स मैदान के पिछले गेट के पास स्कूटर सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर पर्स लूट लिया। पर्स में दो हजार रुपये और आधार कार्ड आदि था। मुसाफिर ने आरोपियों के दुपहिया का नंबर पढ़ लिया और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटों बाद लाल पुल के पास से पंकज और अश्वनी निवासी ओल्ड डालनवाला बाल्मीकि बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी नशे के आदी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें