फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना का शुभारंभ, सीएम ने कहा 'हर घर तक पहुंचाएं सस्ता राशन'

Thu, 12 Sep 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

-हर राशन कार्ड धारक को 44 रुपये प्रति किलो की दर पर मिलेगी दो किलो चना दाल
-प्रदेश के 23 लाख 32 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की पहली दाल पोषित योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा प्रदेश के हर उपभोक्ता के घर तक सस्ता राशन पहुंचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की है। सीएम ने कहा कि पिछले दो सालों में सस्ता राशन में मिलने वाले चावल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता का राशन उपलब्ध हो रहा है। योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने दस लाभार्थियों को चना दाल के पैकेट वितरित किए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हाल में मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति माह दो किलो दाल रियायती दरों पर मिलेगी। केंद्र से दालों की उपलब्धता के आधार पर सितंबर माह में उपभोक्ताओं को दो किलो चना दाल मिलेगी। जो प्रति किलो 44 रुपये में मिलेगी। जबकि बाजार में चना दाल कीमत 65 से 70 रुपये प्रति किलो है। अगले माह से चना दाल की जगह दूसरी दाल भी मिल सकती है। जिससे दाल की कीमत कम ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन ये कीमत बाजार से कम ही रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक गणेश जोशी ने कहा कि विक्रेताओं से आग्रह किया कि दाल योजना में मुनाफा कमाने की न सोचें। गरीब परिवारों के लिए सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। हर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जाए। सचिव सुशील कुमार ने बताया कि सभी जिलों में एक-एक किलो के चना दाल पैकेट पहुंचा दिए गए हैं। कार्यक्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, विनोद चमोली, अपर आयुक्त सुचिता सेन गुप्ता आदि मौजूद थे। 

गरीबों की योजनाओं में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चला रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गड़बड़ी भी गरीबों की योजनाओं में होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। जहां भी लगे कुछ गलत हो रहा है, तुरंत सरकार को बताएं। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1905 पर शिकायत दर्ज करें। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें