ढेला रेंज में बनाया गया रेस्क्यू सेंटर
प्रदेश में वन विभाग के पास फिलहाल पांच रेस्क्यू सेंटर हैं। इनमें मालसी में स्थित देहरादून जू रेस्क्यू सेंटर में नाममात्र के वन्यजीवों को रखने की जगह है। इसके अलावा रानीबाग अल्मोड़ा में स्थित चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर में शेड्यूल वन के करीब 15 वन्यजीवों को रखने की व्यवस्था है।
इसके अलावा हरिद्वार के चिड़ियापुर में स्थित रेस्क्यू सेंटर, नैनीताल चिड़ियाघर में स्थित रेस्क्यू सेंटर हैं, लेकिन सभी हाउसफुल की स्थिति में हैं। एक रेस्क्यू सेंटर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत ढेला रेंज में बनाया गया है। इनमें से चिड़ियापुर और ढेला में स्थित रेस्क्यू सेंटर में कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया जाना है। मामला सीजेडए के स्तर पर विचाराधीन है।
ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तरकाशी में देर रात को डोली धरती, भूकंप के तेज झटके से कांपे लोग, घर छोड़कर बाहर भागे
कण्वाश्रम स्थित मृग विहार को मिनी चिड़ियाघर सहित अन्य रेस्क्यू सेंटर के संबंध में औपचारिकताएं पूरी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ अन्य मसले भी हैं, इसके लिए सीजेडए से अलग से समय मांगा गया है। उम्मीद है सीजेडए की ओर से बैठक बुलाकर उत्तराखंड से जुड़े मसलों को शीघ्र निपटाया जाएगा। - डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक