फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच प्रीतम सिंह ने किया रुख साफ, जानिए सोनिया गांधी और राहुल को लेकर क्या कहा?

Sun, 24 Apr 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें निशाना बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव के दौरान या फिर इससे पहले ट्वीट कर पार्टी को असहज किया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जो लोग उनके भाजपा में जाने की हवा उड़ा रहे हैं उनकी खुद हवा उड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।

विज्ञापन


जिन लोगों ने चुनाव के दौरान या फिर इससे पहले ट्वीट कर पार्टी को असहज किया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के बाद जो रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी गई कि गुटबंदी की वजह से कांग्रेस हारी है और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन व यहां के प्रभारी यह कहें कि इसमें प्रीतम सिंह शामिल है।

ऐसे में निश्चित रूप से उन्हें यह अधिकार है कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व से यह कहें कि इसकी जांच कराई जाए। कहा कि पूर्व उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए, जिसे लेकर वह आहत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी नेता के खिलाफ बयान नहीं दिया : प्रीतम

प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस दिन वह अध्यक्ष बने व नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। कोई यह बताए कि उन्होंने किसी नेता के खिलाफ बयान दिया हो या अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया हो। उन्होंने कहा कि जो लोग लगातार चुनाव के समय व इससे पहले अपने ट्वीट व बयान के माध्यम से कांग्रेस को असहज करते रहे उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें निशाना बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा।

ये भी पढ़ें...धन सिंह रावत की पोस्ट का मचा घमासान:  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, कहा- संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें