23 सीटों पर हार की समीक्षा रिपोर्ट देखेंगे
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में 47 सीटें जीतने के बावजूद पार्टी ने 23 सीटों पर मिली हार की भी समीक्षा कराई है। समीक्षा रिपोर्ट में जिन सीटों पर भितरघात की संभावनाएं बलवती हुई, उन मामलों को अनुशासन समिति को सौंपा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रविवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 23 सीटों पर मिली हार की न सिर्फ समीक्षा करेंगे बल्कि इन सीटों पर पार्टी की कमजोर कड़ियों को दुरस्त करने का मंत्र भी देंगे। पार्टी ने संगठन को जो कार्यक्रम दिए हैं, बैठक में उनकी समीक्षा होगी। संतोष भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा देंगे।
चंपावत उपचुनाव पर भी चर्चा संभव
बैठक में चंपावत उपचुनाव के एजेंडे पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री को इस सीट से उपचुनाव लड़ना है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के उत्तराखंड आने से पहले पार्टी सीट खाली करने की कवायद कर चुकी है। बीएल संतोष पार्टी नेताओं को चंपावत उपचुनाव जुट जाने का आह्वान करेंगे।