फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से मुकाबले को रहें तैयार, याद रखें जरूरी नंबर

Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगह तेज बार‌िश के साथ आंधी आई। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
डीएम रविनाथ रमन ने आने वाले मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नदियों के निकट रहने वाले परिवारों का चिह्नीकरण, नोटिस, चेतावनी और बाढ़ की स्थिति में उनके ठहरने के लिए शरणस्थल तैयार करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी जल भराव क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था और नालियों की साफ  सफाई समय पर पूरी कर ली जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि चिकित्सकीय सुविधा प्रभावित क्षेत्रों की पीएचसी, सीएचसी में पूर्व से आवश्यक दवाइयों के भंडारण की पूरी व्यवस्था कर ली जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी को दिए निर्देश
जिला पूर्ति अधिकारी संभावित प्रभावित क्षेत्रों के संपर्क मार्गों के समीप आवश्यक राशन की पूर्व में व्यवस्था के साथ शरणस्थल में पहुंचे लोगों और खोज व बचाव में जुटे कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था पूरी कर लें। उन्होंने जिले के सभी थाना-चौकियों और अग्निशमन विभाग को खोज व बचाव उपकरणों समेत सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति में जलनिकासी, बिंदाल, रिस्पना, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के आसपास रहने वाले परिवारों को नोटिस और चेतावनी देने व शरणस्थलों का चिह्नीकरण करने का निर्देश दिया है। पेयजल निगम और जल संस्थान को स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, आपदा नियंत्रण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां दें आपदा संबंधी जानकारी
जिला आपदा कंट्रोल रूम 0135-2726066 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें