संशोधन प्रस्ताव से होगा 9,300 जवानों का फायदा
सेवा नियमावली में संशोधन से पीआरडी के करीब 9,300 जवानों को फायदा होगा। वे पिछले लंबे समय से रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। साथ ही उनकी मृतक आश्रित को सेवा में रखने की मांग भी है।
पीआरडी जवानों की ये प्रमुख मांगें थी लंबित
1. मानदेय से की जा रही 570 रुपये की कटौती बंद की जाए।
2. होमगार्ड की भांति मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाएं।
3. राष्ट्रीय पर्वों और अन्य अवकाश के दिनों में काम करने पर उनकी गैरहाजिरी न लगाई जाए।
4. मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं...युवाओं के मुखर होने के बाद सीएम ने दिए निर्देश
पीआरडी के संबंध में नियमावली में संशोधन किया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी छुट्टियों का लाभ भी दिया जाएगा।
- रेखा आर्या, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री