फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टम्टा ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सीएम रहे साथ

Tue, 31 May 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदीप टम्टा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने अपना नामांकन भरा। टम्टा के नामांकन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ उत्तराखंड कांग्रेस खड़ी नजर आई।
विज्ञापन


वहीं पीडीएफ प्रत्याशी दिनेश धनै के राज्यसभा की दावेदारी से कदम वापस खीच लेने से टम्टा की जीत तय मानी जा रही है। एक दिन पहले तक कांग्रेस को मुश्किल में डालने वाली पीडीएफ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने आज दिनेश धनै के नामांकन न करने की पुष्टि की। हालांकि दिनेश धनै इस फैसले से संतुष्ट नहीं नजर आए पर संख्याबल को देखते हुए उन्होंने दावेदारी से हटना ही मुनासिब समझा।

इससे पहले सोमवार को तमाम कयासों और विरोध के बावजूद कांग्रेस में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को ही उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टम्टा के लिए दिन भर दिल्ली में डटे रहे सीएम

हरीश रावत - फोटो : Getty
इसके ‌लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार पूरा दिन दिल्ली में ही डटे रहे। हालांकि उनकी कांग्रेस अध्यक्षा से कोई मुलाकात नहीं हो पाई पर अहमद पटेल से मुलाकात जरूर हुई।

इसके बाद हाईकमान की मुहर लगते ही टम्टा के नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। उधर दिल्ली से लौटते ही सीएम ने नाराज चल रहे दिनेश धनै को भी मनाने में सफलता हासिल कर ली।

सब स्थितियां अपने पक्ष में करने के बाद हरीश रावत और कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व सांसद टम्टा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इधर पीडीएफ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि पीडीएफ ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन देने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें