फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहीं से भी रामदेव के भाई को ढूंढ कर लाओ'

Sun, 27 Oct 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि के पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी को बंधक बनाने और मारपीट का आरोपी बाबा रामदेव का भाई रामभरत छठे दिन भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमों ने रामभरत के पैतृक गांव सैयद अलीपुर समेत कई स्थानों की खाक छानी मगर नतीजा सिफर ही रहा। वैसे रामभरत के वकील का कहना है कि रामभरत ने 28 अक्तूबर को सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है।

पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले

कोर्ट ने दिए कुर्क करने की मंजूरी
उधर, पुलिस ने शनिवार को कोर्ट ने रामभरत की संपत्ति कुर्क करने का आवेदन किया जिसकी कोर्ट ने मंजूरी दे दी, लेकिन उसके लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रामभरत की तलाश में शनिवार को सभी संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। हरियाणा में उनके पैतृक गांव सैयद अलीपुर सहित, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हरिद्वार और देहरादून में सभी संभावित स्थानों पर रामभरत की तलाश में छापामार कार्रवाई की।

पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड

इनकी भी सुनिएः
28 अक्तूबर को कोर्ट में पेशी के लिए याचिका दायर करने के अलावा अरेस्ट वारंट के खिलाफ स्टे लेने प्रक्रिया अपनाने पर विचार-विमर्श चल रहा है।
उत्तम सिंह चौहान, रामभरत के वकील

पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें