फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी दिवालीः पटाखे फोडेंगे डेंगू का पेट

Sun, 27 Oct 2013 10:18 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग तो डेंगू से लड़ाई लड़ता हुआ हार गया, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग दीपावली के पटाखों से उम्मीद किए हुए बैठा है। कि पटाखे छुटने से निकली गैस से डेंगू के मच्छर को मिटा सकता है।
विज्ञापन


दूसरे दीपावली पर सभी लोग घरों व प्रतिष्ठान की साफ सफाई करेंगे। जिससे डेंगू केलार्वा को पनपने का मौका नहीं मिलेगा। आपदा आने के कारण शहर के होटलों व धर्मशालाओं में यात्री न आने के कारण साफ सफाई न होने से कूलर, एसी व टैंकों में जमा पानी में डेंगू का लार्वा पनप गया।

पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले

विभाग का बजट समाप्त
जिससे हरिद्वार शहर में रेलवे स्टेशन से शिवमूर्ति के पास से फैला डेंगू ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। यहीं नहीं डेंगू के मच्छर ने गांव देहात सहित अन्य कस्बों में लोगों को डंक मारा और संख्या हजार के आंकड़े के नजदीक पहुंच गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शहर व गांवों में एक दो दिन कीटनाशकों का छिड़काव किया गया और कुछ घरों में पंपलेट बांटे गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग का बजट समाप्त हो गया।

पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले

अधिकारी सिर्फ बैठकें करने तक ही सीमित रहे और डेंगू से निपटने की रणनीति बैठकों में बनी और वहीं पर समाप्त हो गई। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए दीपावली त्यौहार पर होने वाली साफ-सफाई का इंतजार रहा है।

डेंगू का लार्वा घरों में पनपता है
दूसरे दीपावली छोड़े जाने वाले पटाखों से निकलने वाली गैस व ध्वनियों से मच्छरों के मारे जाने की आस लगाए बैठा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता का कहना है कि डेंगू का लार्वा घरों में पनपता है।

पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड

दीपावली पर सभी लोग अपने घरों की साफ सफाई करते है जिससे डेंगू के लार्वा को पनपने के लिए स्थान नहीं मिलेगा। जबकि डेंगू से सिर्फ साफ सफाई से ही निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें