फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर में चोरी करने के बाद वहीं सो गया युवक, आंख खुली तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 27 Oct 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करने के लिए युवक पूरा जागा और फिर चोरी कर वहीं सो गया। इसके बाद जो उसके साथ हुआ उसकी हालत खराब हो गई। चोरी की गई एलईडी को संभालने के लिए चोर ने बृहस्पतिवार की रात जागकर काटी।

विज्ञापन


दूसरे दिन शुक्रवार को जब नींद आने लगी तो वह शनि मंदिर के पास एलईडी रखकर सो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने एलईडी चोरी की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात मल्लीताल निवासी दीवान सिंह बिष्ट के गेस्ट हाउस से अज्ञात व्यक्ति ने एलईडी चोरी कर ली। दीवान सिंह की सूचना पर पुलिस ने रात में ही आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इधर रामनगर अस्पताल से भी एलईडी ले गए चोर

शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति एलईडी बगल में रखकर सो रहा था। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसआई आशा बिष्ट, कांस्टेबल प्रमोद राणा और विनोद यादव मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी मनोज सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा ने एलईडी चोरी की बात कबूली। पुलिस ने मनोज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय से एक एलईडी चोरी हो गई। एलईडी चोरी होने पर अस्पताल में हड़कंप मचा है। अस्पताल प्रशासन खुद ही जांच में जुटा है। अस्पताल में करीब 32 सीसीटीवी लगे हैं, जिनमें 16 सीसीटीवी काम कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों के रूम में लगी एलईडी चोरी हो गई। सीएमएस डॉ. टीके पंत ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मामले में विभागीय जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें