इसी बीच एक खबर ने दुल्हन के साथ ही पूरे परिवार की खुशियां गायब कर दी। दरअसल, युवक पर आर्म्स एक्ट का एक पुराना मामला चल रहा था। कई बार कोर्ट ने उसे आर्म्स एक्ट में हाजिर होने के आदेश भेजे गए, लेकिन युवक कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस बृहस्पतिवार की शाम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह घर के पास ही मिल गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई और हवालात में बंद कर दिया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर उसकी शादी होने की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने की गुजारिश की, लेकिन पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए छोड़ने से इनकार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक पर आर्म्स एक्ट का मामला चल रहा था। कोर्ट की ओर से वांरट जारी करने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को युवक को जेल भेज दिया गया।