इन सभी चिकित्सकों को हाई एल्टीट्यूड में चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का विशेष अनुभव है। इसके अलावा, हाई एल्टीट्यूड में उपयोग होने वाली दवा व आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भी सिक्स सिग्मा को मुहैया कराए जा रहे हैं।
पीएम मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर सभी चिकित्सकीय इंतजाम बेहतर किए जा रहे हैं। हर चीज की दो से तीन बार जांच के बाद भी उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। नई दिल्ली से मिले निर्देशों के तहत केदारनाथ में सिक्स सिग्मा अस्पताल में हेम रेडियो को स्थापित कर दिया गया है, जिससे चिकित्सकीय दल से बेहतर संपर्क हो सके।
- डा. प्रदीप भारद्वाज, सीईओ सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस
प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं। इसमें स्वास्थ्य सुविधा भी शामिल है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व सिक्स सिग्मा के अधिकारियों से निरंतर बातचीत हो रही है।
- मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग