फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ: धाम में करीब दो घंटे रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध का एलान

Tue, 02 Nov 2021 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

PM Narendra Modi Kedarnath visit: पीएम नरेंद्र मोदी आगामी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। उधर, देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने विरोध जताने का एलान किया है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार तीर्थ पुरोहित समाज का अपमान कर रही है। इसलिए तीन नवंबर को केदारनाथ कूच किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो पांच नवंबर को पीएम के दौरे का विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन


चार घंटे का होगा पीएम मोदी का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 नवंबर को केदारनाथ भ्रमण को लेकर शासन, प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। धाम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह पूरा कार्यक्रम लगभग चार घंटे का होगा, जिसमें नई दिल्ली से देहरादून व केदारनाथ पहुंचना व वापसी भी शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे अपने केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण में होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास और पहले चरण में पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल में स्थापित मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा अभी नहीं मिली है। लेकिन संभावना है कि वे 5 नवंबर को सुबह 7.40 मिनट पर पीएमओ कार्यालय से रवाना होंगे। जबकि केदारनाथ में दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे जनता को भी संबोधित करेंगे। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पीएमओ व शासन के निर्देशानुसार केदारपुरी सहित गौरीकुंड से केदारनाथ तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड: उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से नौ सदस्य नामित, जारी हुए आदेश

आज से ड्यूटी पर तैनात हुए अधिकारी 
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आज मंगलवार से सभी अधिकारी/कर्मचारियों का केदारनाथ पहुंचना शुरू हो गए हैं। डीएम मनुज गोयल ने बताया कि यात्रा से जुड़े विभागों के साथ ही अन्य विभागों के साथ प्रशासनिक व राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट से भी प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है।

विज्ञापन

गढ़वाल कमिश्नर ने केदारनाथ में परखी पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ व गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने केदारनाथ पहुंचकर पीएम मोदी के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी मनुज गोयल के साथ चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

पीएम मोदी के दौरे के दौरान उनके द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण के पहले चरण में पूरे हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण व दूसरे चरण में लगभग 120 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास किया जाना है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी के तहत सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्था का वृहद स्तर पर जायजा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें