केवि उत्तरकाशी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का होगा प्रसारण
केंद्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव को कम कर अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स देंगे। विद्यालय की प्राचार्य मनीषा मखीजा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन का जिम्मा पहली बार केंद्रीय विद्यालय संगठन के छात्र-छात्राओं को दिया गया है। कोरोना काल में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-ऑनलाइन हुई है। कोविड से उबरने के बाद इस साल परीक्षा पे चर्चा का आयोजन खास होगा, जिसमें प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं के सवालों का भी जवाब देंगे। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 बजे से होने वाले आयोजन का प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी टीवी चैनलों व रेडियो चैनलों पर होगा। वार्ता में शिक्षक नीरज कुमार व अरुण सेमवाल मौजूद रहे।
एसीएल हॉल में होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्रीनगर गढ़वाल विवि में बैठक हुई। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम को सामूहिक रूप से देखा जाएगा। इसके लिए विवि के एसीएल हॉल में व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को देखने के लिए विवि में अलग-अलग स्तर पर व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें छात्र छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में मुख्य नियंता प्रो. भानु प्रसाद नैथानी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार, प्रो. आरएस पांडे, डा. पूजा सकलानी, डा. घनश्याम ठाकुर, डा. ममता आर्य, डा. आशुतोष गुप्त, डा. कपिल देव पंवार आदि मौजूद थे।