फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: साधक से शासक की भूमिका में नरेंद्र मोदी, डेढ़ माह तक की थी यहां साधना

Sat, 06 Nov 2021 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

आजादी के बाद इन 75 वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब कोई प्रधानमंत्री पांच बार केदारनाथ आ चुका है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार तीन मई 2017 को केदारनाथ आए थे।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
नरेंद्र दामोदर दास मोदी, अस्सी के दशक में जिस केदारपुरी-गरुड़चट्टी में एक साधक के रूप में आए थे। आज वही मोदी केंद्रीय सत्ता के प्रधान सेवक के रूप में उस क्षेत्र को सुरक्षित, संरक्षित एवं भव्य बनाने में जुटे हैं।

पहली बार तीन मई 2017 को केदारनाथ आए थे मोदी
आजादी के बाद इन 75 वर्षों में ऐसा पहली बार है, जब कोई प्रधानमंत्री पांच बार केदारनाथ आ चुका है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार तीन मई 2017 को केदारनाथ आए थे। तब, उन्होंने धाम से जनता को संबोधित किया था और गरुड़चट्टी में एक साधक के रूप में बिताए दिनों को याद किया था।

उसी वर्ष वह फिर 20 अक्तूबर को धाम पहुंचे और केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया। तब, भी उन्होंने गरुड़चट्टी को पहले की तरह गुलजार बनाने की बात कही।

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कभी पहाड़ी टोपी तो कभी गुलाबी पी-कैप पहने दिखे प्रधानमंत्री, तस्वीरों में देखें खास अंदाज

पीएम की बात के बाद उत्तराखंड सरकार ने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अभियान में जुटा और मंदाकिनी नदी पर गरुड़चट्टी को जोड़ने के लिए पुल निर्माण शुरू किया। नदी के दूसरी तरफ से गरुड़चट्टी तक लगभग तीन किमी नया रास्ता भी बनाया। साथ ही रामबाड़ा-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पुराने पैदल रास्ते को पुनर्जीवित करने के लिए सर्वेक्षण कराया। 

चारधाम यात्रा: मंत्रोच्चारण के बीच बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में रहेंगे विराजमान, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर 2018 को फिर केदारनाथ पहुंचे, तब उन्होंने केदारनाथ संगम से ही गरुड़चट्टी को निहारा था। उनके मन में अपनी साधना स्थली तक न जाने की एक टीस सी दिखी थी। पीएम मोदी 18 मई 2019 को चौथी बार केदारनाथ आए, तब वह एक शासक के साथ, धाम में फिर से साधक बन गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
इस दौरान प्रधानमंत्री ने ध्यान गुफा में लगभग 17 घंटे तक ध्यान-साधना की थी। अपने भ्रमण के दौरान मोदी ने कभी यह जाहिर ही नहीं होने दिया कि वह देश के शासक हैं। शुक्रवार को पांचवीं बार प्रधानमंत्री के रूप में केदार धाम में पहुंचे। मोदी ने अस्सी के दशक में गरुड़चट्टी में बिताए दिनों को फिर याद किया।

4 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
आज वह शासक से ज्यादा एक साधक के रूप में नजर आ रहे थे। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना के बाद जब पुजारियों ने उनके माथे पर चंदन का लेप लगाया और वाघम्बर वस्त्र कंधे पर डाला तो वह प्रधानमंत्री से अधिक भगवान भोले के अनन्य साधक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
मंदिर से बाहर आने के बाद वह धीरे-धीरे कदम दर कदम मंदिर परिसर पर मनन करते हुए बढ़े और आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष वह केदारधाम के आध्यात्मिक वातावरण में ध्यान मगन हो गए थे। अपने संबोधन में उन्होंने केदारनाथ में बिताए वक्त को बेहद भावुक होकर याद किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें