पीएम मोदी ने सेना के 21 सदस्यीय दल को हर्षिल से पीडीए मोटर बाइक एटीवी-आरटीवी रैली, उत्तराखंड पर्यटन के 18 सदस्यीय दल को हर्षिल-जादुंग मोटर बाइक रैली, आईटीबीपी के 15 सदस्यों को नीलापानी-मुलिंग ला पास की ट्रेकिंग और एनआईएम के 22 सदस्यों के दल को जादुंग-जनकताल ट्रैक पर रवाना किया।
नीलापानी-मुलिंग ला पास ट्रैक व जादुंग-जनकताल ट्रैक गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में आते हैं। जो इनर लाइन क्षेत्र में आने से ट्रैकरों के लिए इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों के दौरान उत्तराखंड की यात्रा करने से देवभूमि की दिव्य आभा की सच्ची झलक मिलती है। शीतकालीन पर्यटन में यहां लोगों को ट्रैकिंग, स्कीइंग व अन्य साहसिक गतिविधियां सचमुच में रोमांचित कर देगा।