शहर के एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडीगढ़ से पिथौरागढ़ पुलिस के पास मामला हस्तांतरित होने के बाद यहां कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप है वहां पुलिस ने छानबीन की। जांच में आरोपी युवक के घटना वाले दिन होटल में ठहरने की पुष्टि हुई है। बताया कि कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ नगर के एक होटल में एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता चंडीगढ़ चली गई थी, जहां उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और घटनास्थल पिथौरागढ़ में होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने मामले को पिथौरागढ़ पुलिस को हस्तांतरित कर दिया। यहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिथौरागढ़ कोतवाली में युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज क र ली गई है। वहीं, पुलिस संरक्षण में चंडीगढ़ से यहां लाने के बाद नाबालिग का उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि चंड़ीगढ़ पुलिस से यह मामला पिथौरागढ़ पुलिस के पास आया था। कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।