फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पंचपुरी के ढाबा और रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा

Wed, 15 May 2019 09:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

रोशनाबाद में जुआ खेलने के दौरान हुई छुरेबाजी में दो कांस्टेबलों के घायल होने के बाद हरिद्वार पुलिस की नींद टूटी है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के निर्देश पर शहर भर में ढाबों और रेस्टोरेंटों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। देर रात तक चली कार्रवाई में साठ से अधिक शराबियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं कई ढाबा एवं रेस्टोरेंट मालिक भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

विज्ञापन


रविवार रात को रोशनाबाद के एक ढाबे पर जुआ खेलने के दौरान हुई छुरेबाजी में कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और अजय कोटनाला घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने छुरेबाजी के चार आरोपियों को दबोच लिया था, लेकिन ढाबे में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे के माथे पर बल पड़ गए थे। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के निर्देश पर सोमवार देर रात कनखल, ज्वालापुर, बहादराबाद, सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे ढाबों एवं रेस्टोरेंटों पर छापे मारे।

कनखल पुलिस ने लक्सर पट्टी तो ज्वालापुर पुलिस ने ट्रक यूनियन मार्ग, हाईवे, बहादराबाद पुलिस ने धनौरी, एवं हाईवे पर कार्रवाई की तो सिडकुल पुलिस ने कोर्ट से सटे ढाबों एवं आसपास के गांवों में दबिश दी। एसएसपी की माने तो कार्रवाई में साठ से अधिक शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ ढाबा संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। बताया कि ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को एक मौका दिया गया है। भविष्य में यदि वह शराब पिलाने का कार्य करेंगे तो उनका ढाबा एवं रेस्टोरेंट सीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें