फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान में पीएचडी की छात्रा से सहपाठी ने की छेड़छाड़

Fri, 21 Feb 2020 09:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान का मामला, छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर
  • सहपाठी पर पिछले दो साल से परेशान करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न समेत दो मामलों की जांच की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।

विज्ञापन


 उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान से पीएचडी कर रही छात्रा ने सहपाठी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसे पिछले दो साल से परेशान करता आ रहा है। अब उसने सारी हदें पार कर दी थीं।

छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर सहपाठी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सहपाठी से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, संस्थान से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने अपने जूनियर सहपाठी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्र पिछले दो साल से उसे परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद भी वह उसकी हरकतों को नजरअंदज कर रही थी, लेकिन उसकी हरकतें लगातार बढ़ती ही जा रही थीं।

आरोप है कि शुक्रवार को उसने एक बार फिर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर वह धमकी देने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के सहपाठी से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें