फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बेहोश कर युवक ने खींचे आपत्तिजनक फोटो, शादी से मना करने पर दे रहा वायरल करने की धमकी

Fri, 21 Feb 2020 06:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)

सार

  • शादी के लिए मना करने पर फोटो सोशल मीडिया में डालने की दी धमकी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में लक्सर क्षेत्र में एक युवक ने दूर की रिश्तेदारी की एक युवती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। युवती के शादी से इंकार करने पर अब युवक उन फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


युवती के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उनकी दूर की रिश्तेदारी है।

उस रिश्तेदारी के एक युवक का उनके घर में आना जाना था। कुछ दिन पहले वह घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान वह युवक उनके घर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचे युवक के लिए उनकी बेटी ने चाय बना ली। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी की चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद युवक ने युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अब युवक उनकी बेटी पर फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर युवक सभी फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें