फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत, अब जांच शुरू

Fri, 08 Dec 2023 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

देहरादून के मौसी फौल हवा घर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इसकी जानकारी 108 के कर्मचारियों ने पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के मौसी फौल हवा घर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना 108 के कर्मचारियों ने पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान आशीष (45) पुत्र सुरेश कोल्हान निवासी नकरौदा थाना रायपुर जनपद देहरादून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शादी समारोह में मसूरी आया था। वह अक्सर बीमार रहता था। मृतक का पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें