मैदानी जिलों में हरिद्वार टॉप पर
पिछले एक दशक में पहाड़ की तुलना में मैदानी जिलों में समृद्धि का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर जिले की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। हरिद्वार जिले की सबसे अधिक 362688 रुपये प्रति व्यक्ति आय का अनुमान है। दूसरे स्थान पर 269070 रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ ऊधमसिंह नगर जिला है और तीसरे स्थान पर देहरादून है। जिले की प्रति व्यक्ति आय 235707 रुपये है। 190627 रुपये प्रतिव्यक्ति आय के साथ नैनीताल चौथे स्थान पर है।
पहाड़ में चमोली अव्वल, रुद्रप्रयाग पिछड़ा
पर्वतीय जिलों में चमोली की सबसे अधिक 127330 रुपये प्रति व्यक्ति आय है, जबकि रुद्रप्रयाग जिले की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम 93160 रुपये वार्षिक है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले की सबसे कम 98,755 रुपये प्रति व्यक्ति आय है।
जिलावार प्रतिव्यक्ति आय
जनपद 2011-12 2021-22
उत्तरकाशी 49584 1,07281
चमोली 64,327 1,27,330
रुद्रप्रयाग 46,881 93,160
टिहरी 49,854 1,03,345
देहरादून 1,06,552 2,35,707
पौड़ी 50,476 1,08,640
हरिद्वार 1,76,845 3,62,688
पिथौरागढ़ 52,413 1, 18,678
बागेश्वर 46,457 98,755
अल्मोड़ा 55,640 1,00844
चंपावत 52,463 1,16,136
नैनीताल 94,142 1,90,627
ऊधमसिंह नगर 1,26,298 2,69,070
नोटः वर्ष 20111-12 आधार वर्ष, 20021-22 जारी वर्ष
दर 2021-22 2022-23
सकल राज्य घरेलू उत्पाद 265488 3,02000
विकास दर 7.05 7.09
प्रति व्यक्ति आय 205,840 2,33,000
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब हर महीने चीनी और नमक में मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी