पात्र लोगों के खाते में सीधे धनराशि देने पर विचार
मंत्री ने कहा कुछ लोग मुफ्त गैस रिफिल नहीं ले रहे हैं, इसकी एक वजह यह हो सकती है कि इसके लिए संबंधित से पहले कुछ धनराशि ली जाती है, हालांकि यह धनराशि बाद में लौटा दी जाती है। मंत्री ने कहा गैस कंपनियों और विभाग से इसका परीक्षण करने के लिए कहा गया है। इस पर भी विचार किया जा रहा है कि इसके लिए पात्र लोगों के खाते में सीधे धनराशि दे दी जाए।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव आए थे दो युवक, जंगल की आग बुझाने में झुलसे, दोनों की हुई मौत
राज्य के सभी 23 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से हर महीने चीनी और नमक मिल सके, इसके लिए सरकार की ओर से पहले ही बजट की व्यवस्था कर ली गई है। अब कैबिनेट में यह प्रस्ताव आएगा। - रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति