फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में संडे बाजार, लोग कर रहे विरोध

Fri, 08 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बन्नू इंटर कॉलेज में संडे बाजार लगाने की योजना के खिलाफ रेसकोर्स वासियों ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। उनका दावा है कि उनके समर्थन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक संगठन खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रेसकोर्स स्थित समारोह स्थल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरदार अमरजीत सिंह आनंद, हरीश विरमानी, जितेंद्र आनंद गोला, राजीव सच्चर, सरदार फुला सिंह, पार्षद विनय कोहली, पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, अरुण खन्ना, रेखा बड़थ्वाल ने कहा कि रेसकोर्स के बन्नू स्कूल में संडे बाजार नहीं लगने देंगे। इसके लिए वे जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

न्यायालय भी जा सकते हैं लोग
उन्होंने कहा कि रेसकोर्स दून के सबसे पुरानी, पॉश व ए श्रेणी की कॉलोनी है। संडे बाजार के यहां लगने से यहां की शांति, सुरक्षा व पहचान पर खतरा छाने की आशंका है। वैसे भी यह पूरी तरह से आवासीय इलाका है। यहां पर इस तरह की आर्थिक-व्यावसायिक व भीड़ आधारित गतिविधि की बात सोचना तक अतार्किक है।
विज्ञापन


इस मौके पर रेसकोर्स गोबिंद नगर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे इस निर्णय पर न्यायालय भी जा सकते हैं। उनका कहना था कि राज्यपाल डॉ. केके पॉल व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को भी ज्ञापन भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मंडलायुक्त सीएस नपल्चयाल से भी मुलाकात की गई। लेकिन उनकी तरफ से खास उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें