फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखरो रेंज घोटाला: हरक सिंह ने CJI को लिखा पत्र, पेड़ तो दूर एक टहनी काटना भी साबित हुआ तो सजा भुगतने को तैयार

Mon, 11 Mar 2024 11:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व मंत्री ने लिखा कि इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने उस समय टिप्पणी की है जब लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिससे प्रदेश और देश में उनकी छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व वन मंत्री डा.हरक सिंह रावत ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीन को पत्र लिखकर कहा है कि पाखरो टाईगर सफारी में छह हजार पेड तो दूर एक टहनी कटना भी साबित हुआ तो कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

विज्ञापन


पूर्व वन मंत्री ने कहा, इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने उस समय टिप्पणी की है जब लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिससे प्रदेश और देश में उनकी छवि खराब हुई है। जिसकी भरपाई शायद ईडी, सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट भी नहीं कर सकता।

Uttarakhand: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गुजरेगा 21 किमी. लंबा रुद्रपुर बाईपास, 1052 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह चाहते हैं कि इस प्रकरण की जल्द निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस मामले में जिस एजेंसी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में गलत रिपोर्ट दी है उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें