फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों के माध्यम से दिया संदेश

Thu, 14 Nov 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण परिषद की ओर से ननूरखेड़ा आमवाला तरला नागल स्थित बाल भवन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 जिलों के 95 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्रों ने प्रकृति के अलग-अलग रंग उकेरे।
विज्ञापन

बुधवार को बालभवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेसी पंत ने किया।

बच्चों का किया उत्साहबर्धन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का विकास होता है। परिषद के पूर्व महासचिव सुशील चंद्र डोभाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विशेष वर्ग के बच्चों में शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के बच्चों ने भागीदारी निभाई।

चंपावत औरी बागेश्वर के छात्रों ने लिया भाग  
मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए एक टी-शर्ट और उपहार वितरित किए।  परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बताया चिट्ठी भेजने के बावजूद चंपावत और बागेश्वर के छात्र चित्रकला प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने नहीं आए। इनके अलावा सभी जिलों के छात्रों ने प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें