फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो,, बीयर की बोतल पर 60 रुपए की ओवर रेंटिग पर 60 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर रेटिंग करने पर आबकारी विभाग ने दो शराब ठेकों का एक लाख 20 हजार रुपये का चालान किया है। एक ठेके पर बीयर की एक बोतल पर 60 रुपये की ओवर रेटिंग की जा रही थी जबकि दूसरे पर शराब की एक बोतल पर 20 रुपये ज्यादा लिए जा रहे थे। दोनों का 60-60 हजार का चालान किया गया है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि शराब की ओवररेटिंग रोकने के लिए आबकारी विभाग को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने मसूरी स्थित शराब ठेकों का निरीक्षण किया। शहर में एक ठेके पर 160 रुपये एमआरपी वाली बीयर 220 रुपये में बेची जा रही थी। ठेके पर बिलिंग मशीन, रेट लिस्ट, टोल फ्री नंबर और संबंधित आबकारी निरीक्षक का नंबर भी चस्पा नहीं था। ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर ठेके का 60 हजार रुपये का चालान किया गया।
इसके बाद टीम लंढौर पहुंची। यहां एक शराब ठेके पर शराब की बोतल पर ग्राहकों से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। टीम ने इस ठेके का भी 60 हजार रुपये का चालान कर दिया। बता दें कि डीएम ने शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को शराब ठेकों पर ‘यहां ओवर रेटिंग नहीं की जाती है’ का बैनर-फ्लैक्स नहीं लगाने पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने ठेका संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करें। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें