फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी दून व पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर बरसे बदरा, मोहकमपुर में रिकार्ड 113 मिली बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दस्तक के साथ ही राजधानी समेत पूरे जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। 24 घंटे के भीतर दून व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दून के मोहकमपुर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 113 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मसूरी में 74.50 मिमी बारिश को रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

राजधानी के करनपुर में 50 मिमी, ऋषिकेश में 46 मिमी और कालसी में 22 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उधर, राजधानी में मूसलाधार बारिश से सड़कों, चौराहों पर भारी जलभराव हो गया। मूसलाधार बारिश का दौर शनिवार को देर रात शुरू हुआ, जो रविवार को सुबह तक जारी रहा। हालांकि, रविवार को देर शाम राजधानी में एक बार फिर आसमान में काले घने बादल बादल छा गए। घंटाघर, ईसी रोड, जाखन, डालनवाला, राजपुर रोड समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने अगले पांच दिन राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
उधर, भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के अफसरों की बैठक लेते हुए हिदायत दी कि 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहे। कहीं से भी आपदा की जानकारी मिलती है, तो एसडीएम के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत अभियान चलाएं। कहा कि आपदा की जानकारी मिलने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी दी जाए। कहा कि यदि आपदा प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली, तो संबंधित अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से खुली आपदा प्रबंधन की पोल
दून व आसपास इलाके में मूसलाधार बारिश के साथ ही आपदा प्रबंधन की भी कलई खुलने लगी है। जिले के चकराता और लाखामंडल क्षेत्र में भारी बारिश से 18 सड़कों पर मलबा आने से यातायात अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करनी पड़ रही है। डीएम ने मौके पर अफसरों को भी भेजा। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर जेसीबी की मदद से सड़कों पर आए मलबे को हटा रहे हैं। आपदा प्रबंधन के मुताबिक, चकराता, लाखामंडल और लंबीधार-किमाड़ी जैसे मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं, जिसको खोलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें