फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति कार्यालय चलाएगा कार्डों के सत्यापन का अभियान, निरस्त होंगे गलत कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलापूर्ति कार्यालय राशन कार्डों का सत्यापन करेगा। इससे पहले उपभोक्ताओं को जारी हुए गलत कार्ड सरेंडर करने का मौका दिया जाएगा, सत्यापन के दौरान गलत कार्ड पकड़ में आया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलापूर्ति कार्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोगों ने सफेद और गुलाबी कार्ड गलत तरीके से बनवा लिए हैं। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी में हैं, उनका गुलाबी और सफेद कार्ड बना हुआ है। शिकायतों के बाद जिलापूर्ति कार्यालय ने अब कार्डों के सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिलापूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि सत्यापन से पहले उपभोक्ताओं को खुद गलत कार्ड सरेंडर करने का मौका दिया जाएगा। उपभोक्ता खुद राशन विक्रेताओं या कार्यालय में आकर अपना गलत कार्ड सरेंडर कर नया बनवा सकते हैं। सत्यापन के दौरान अगर किसी उपभोक्ता का कार्ड गलत पाया गया तो संबंधित का कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
कई लोग कर चुके है कार्ड सरेंडर
पिछले साल भी जिलापूर्ति कार्यालय ने गलत कार्ड बनाने वालों से अपील की थी कि वह अपना कार्ड सरेंडर करा सकते हैं। इस दौरान कई लोगों ने अपने कार्ड सरेंडर करवाए थे। हालांकि खुद लोगों के सामने आने के बाद पूर्ति कार्यालय की ओर से सत्यापन अभियान को रोक दिया था।
विज्ञापन

---
जिन लोगों ने गलत कार्ड बनाए हैं, वह अपना कार्ड सरेंडर कर देें। जिलापूर्ति कार्यालय जल्द ही कार्डों का सत्यापन अभियान चलाएगा। सत्यापन में अगर किसी उपभोक्ता का कार्ड गलत पाया जाता है तो कार्ड निरस्त होने के साथ ही संबंधित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जसवंत सिंह कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें