हरिद्वार कुंभ मेले में घूमने के लिए आए दिल्ली के दो किशाेर बरामद किए हैं। उक्त युवक चार-पांच माह पहले घर में बिन बताए कुंभ मेला देखने पहुंचे थे।
प्रदेश भर में चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल
दिल्ली के नागलौई के दो किशोरों को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत बरामद किया गया है। किशोरों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उन्हें बाल गृह भेजा गया है। वहीं उनके परिजनों की तलाश भी करवाई जा रही है।
उत्तराखंड पुलिस के मुखिया अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश भर में ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। ऑपेरशन के दौरान लापता हुए बच्चों, बुजुर्गों, किशोरों, युवाओं व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में भी पांच टीमों का गठन किया गया है।