फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2022: पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की संचालन अवधि चार घंटे बढ़ी, जानिए अब क्या होगा समय?

Wed, 04 May 2022 12:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वाहन संचालक भी चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसे देखते हुए सरकार भी चाहती है कि यात्रा में कम से कम ठहराव रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने पर्वतीय मार्गों पर वाहनों के संचालन की अवधि चार घंटे बढ़ा दी है। सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। अभी तक सुबह छह से रात आठ बजे तक ही वाहनों के संचालन की अनुमति थी।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान के मुताबिक वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए यात्रा चैक पोस्टों का सुचारु रूप से संचालन शुरू हो गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग में काफी सुधार हुआ है।

 

इसे देखते हुए चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर सुबह चार बजे से रात्रि में 10 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं  होनी चाहिए।

विज्ञापन

समय बढ़ाने की हो रही थी मांग

वाहन संचालक भी चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका मानना है कि चारधाम ऑलवेदर रोड बन जाने के बाद अब यात्रा पहले की अपेक्षा ज्यादा सुगम और सुरक्षित हो गई है। इसलिए इसका समय बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार भी चाहती है कि यात्रा में कम से कम ठहराव रहे।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रियों की तय सीमा बढ़ाने के संकेत: सीएम धामी ने कहा- तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो किया जाएगा विचार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें