फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; तीन फरार...तलाश जारी

Sat, 15 Jun 2024 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

रुड़की में पशु तस्करों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस की ओर से फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोली लगने से एक बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी कर उत्पात मचाने वाले बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसमें गोली लगने से सहारनपुर उत्तर प्रदेश का एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से झबरेड़ा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करों ने उत्पात मचा रखा था। आए दिन ग्रामीणों की मवेशी चोरी हो रही थी। पुलिस में मवेशी चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर गंगानहर पटरी पर पशु चोरी करने वाले बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर झबरेड़ा थाना पुलिस और मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जैसे ही बदमाशों से पुलिस का सामना हुआ उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पांव में गोली लग गई। जबकि अन्य तीन आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।

ये पढ़ें- Uttarakhand Garden Scam: सीबीआई जांच में आठ करोड़ से ज्यादा का पाया गया घोटाला, सब्सिडी देने में किया बड़ा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बोलर निवासी गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत समेत पुलिस के कई अधिकारी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। घायल का उपचार जारी  है। वहीं मौके से फरार होने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें