कई अफसरों के विभाग बदले गए हैं।
- फोटो : डेमो पिक
शासन ने सोमवार को तमाम अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस क्रम में प्रभारी सचिव संस्कृति, खेल, युवा कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, पर्यटन, प्रोटोकॉल, धर्मस्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण शैलेश बगोली को निदेशक युवा कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
उप सचिव कार्मिक महावीर सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इन्दुधर को वर्तमान पदभार के साथ-साथ निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया है। संयुक्त निदेशक खेल विभाग प्रशांत कुमार आर्य को वर्तमान पदभार के साथ-साथ निदेशक युवा कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
उप सचिव गृह रवनीत चीमा को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) ऊधमसिंहनगर के पद पर तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर युक्ता मिश्र को वर्तमान पदभार के साथ-साथ मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम काशीपुर के पद पर तैनात किया गया है।