फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों का बढ़ेगा वेतन, जानिए कितना?

Tue, 14 Jun 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीस प्रतिशत बढ़ोतरी का मसौदा तैयार - फोटो : Getty
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को 20 मानदेय बढ़ोतरी का मसौदा तैयार कर लिया गया है। मानदेय बढ़ोतरी संबंधी जो मसौदा तैयार किया है उसके मुताबिक राज्य मुख्यालय पर तैनात कंप्यूटर प्रोग्रामर को अब 20 हजार की जगह 24 प्रतिशत प्रतिमाह और जिला स्तर पर तैनात प्रोग्रामरों को 18 हजार मासिक मानदेय मिलेगा। 
विज्ञापन


संविदा पर कार्यरत सहायक अभियंताओं को 15 की जगह 18 हजार मासिक, उप कार्यक्रम अधिकारी 24 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। ग्राम्य विकास सचिव मनीषा पंवार ने बताया कि मानदेय बढ़ोत्तरी का मसौदा तैयार कर लिया गया है। एक दो दिन में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

शासनादेश जारी होने के बाद राज्य के दो हजार संविदा कर्मियों को लाभ मिलेगा। जहां तक सरकार पर वित्तीय बोझ का सवाल है तो सालाना छह करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में मनरेगा संविदा कर्मियों और उपनल कर्मियों के मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें