फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी का यह एड करके फंस गई माधुरी दीक्षित, पढ़िए

Fri, 29 May 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी का विज्ञापन करने पर बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित को हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


नोटिस में विज्ञापन करने वाले दावों की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही 15 दिन में जवाब नहीं देने पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों पर नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट मैगी पर कार्रवाई जारी है। हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मैगी का विज्ञापन करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को नोटिस भेजकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने नोटिस में जवाब मांगा है कि मैगी हेल्थ को मजेदार कैसे बनाती है।
विज्ञापन

15 दिन में जवाब न दिया तो दर्ज होगा केस

बॉलीवुड अभिनेत्री से पूछा गया है क‌ि किस रिसर्च रिपोर्ट, लेबोरेट्री, वैज्ञानिक के आधार पर दावे किए हैं। कब विज्ञापन किया था और विज्ञापन वाले अनुबंध की प्रति भी मांगी गई है। साथ ही पूछा गया है कि विज्ञापन बनाने के लिए कितनी धनराशि प्राप्त हुई और अनुबंध कितने दिनों का है।

उन्होंने बताया कि नोटिस में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में जवाब नहीं दिया तो एकतरफा कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

मैगी के दो सैंपल भरे, तीन को नोटिस
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रानीपुर मोड़ पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में बेचने के लिए रखे नेस्ले की मैगी के दो सैंपल लिए हैं। विभाग के तहसील रुड़की अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि सैंपल में मैगी टू मिनट मसाला, नूडल और मैगी वेज आटा नूडल के सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि सैंपल भरने के अलावा विशाल मेगा मार्ट प्रबंधक, सप्लायर राधे कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, निर्माता कपंनी नेस्ले प्लांट पंतनगर को भी नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें