फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि: पोस्टमार्टम में सामने आई दरिंदगी, बॉडी देख डॉक्टर हैरान

Thu, 28 May 2015 10:02 PM IST
जोगेंद्र सिंह मावी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि फूड पार्क में बुधवार को हुई हिंसक झड़प में मारे गए दलजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसे बुरी तरह पीटा गया था। उसके शरीर का कोई स्थान ऐसा नहीं था जहां डंडे का निशान न हो। सिर की हड्डी भी टूटी हुई थी। मारपीट में विशेष डंडे का प्रयोग हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को डॉक्टरों के पैनल, मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की देखरेख में दलजीत के शव की पोस्टमार्टम रिकॉर्डिंग करवाई गई थी। शरीर पर लाठी डंडों के इतने निशान थे कि उन्हें गिनना मुश्किल हो गया था। दलजीत के शरीर पर चोटों का यह मंजर देखकर डॉक्टरों का पैनल भी हैरान रह गया।

जब निशान गिनने मुश्किल हुए तो पार्ट के अनुसार चोटें गिनकर लिखी गई। इनके अलावा दलजीत के सिर की हड्डी टूटी हुई थी। इस पर भारी वस्तु से चोट मारी गई थी। छाती की पसली भी टूटी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के समय साले को दिखाई डेड बॉडी

चर्चा थी कि दलजीत को गोली लगी थी। जबकि पुलिस मना कर रही थी। इस संशय को दूर करने के लिए पोस्टमार्टम के समय दलजीत की पत्नी के भाई को पूरी बॉडी दिखाई गई।

डॉक्टरों के पैनल ने रिपोर्ट थाना पथरी पुलिस को सौंप दी है। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मामले में रिपोर्ट तत्काल पुलिस को सौंपी गई। पथरी थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट का विश्लेषण किया जा रहा है।

कुछ लोग लेने आए रिपोर्ट
जिला अस्पताल में कुछ लोग दलजीत के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की छायाप्रति लेने पहुंचे। चर्चा है इसके लिए उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से लेकर कुछ पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पहले ही रिपोर्ट सील कर दी थी।

बृहस्पतिवार को परिजन ले गए शव
दलजीत के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में बुधवार शाम सात बजे तक हुआ। देर होने पर परिजन भी शव नहीं ले गए। नगर कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे परिजन शव ले गए। अब्दुल हमीद निवासी पदार्था के पैर में गोली लगी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें