निठारी कांड में फांसी से पहले बेटे सुरेंद्र कोली से मिलने की मां कुंती देवी की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
निठारी कांड में फांसी की सजा का इंतजार कर रहे सुरेंद्र कोली की मां कुंती को मेरठ ले जाकर बेटे से मिलाने के लिए समाजसेवी राष्ट्रीय लोक दल यूपी के महासचिव संजय कश्यप सोमवार को मंगरुखाल पहुंचे तो मगर प्रधान समेत कोई भी ग्रामीण कुंती देवी को लेकर संजय के साथ मेरठ जाने को तैयार नहीं हुआ।
इससे निराश संजय भी मंगलवार को वापस मुजफ्फरनगर लौट गए। मुजफ्फरनगर निवासी संजय कश्यप सोमवार को एक अन्य साथी के साथ मंगरुखाल पहुंचे थे। वह निठारी कांड में फांसी की सजा दिए जाने से पहले कुंती देवी की मुलाकात बेटे सुरेंद्र से करवाना चाहते थे।