फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला ने 37 महिलाओं के खिलाफ की थाने में रिपोर्ट

Wed, 10 Sep 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में थाना चमोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैलकुड़ाव की एक महिला ने गांव की 37 सवर्ण महिलाओं के विरुद्ध गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपनी तहरीर दी थी। एसडीएम के आदेश पर चमोली थाने में यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

तहरीर में नैल कुड़ाव गांव की जेठुली देवी ने कहा कि बीती दो सितंबर को वह अपने खेतों में काम कर रही थी, तभी गांव की महिलाओं ने वहां पहुंचकर उसकी भूमि को पंचायत की बताते हुए उसके साथ अभद्रता की।
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी को भी जान से मारने की धमकी

इस दौरान वहां मौजूद उसकी बेटी को भी महिलाओं ने जान से मारने की धमकी दी। जेठुली देवी ने कहा कि वह एक विधवा महिला है और गांव में ही उनकी करीब ढाई नाली भूमि है, जिस पर वह खेती करती आ रही है।

लेकिन अब गांव की महिलाएं उसे खेती करने से रोकना चाहती हैं। कहा गया कि कई बार पूर्व में भी महिलाओं द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई है। जठुली देवी ने उपजिलाधिकारी से इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाना चमोली को आवश्यक निर्देश देने की गुहार लगाई है।

थाना चमोली को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अवधेष कुमार सिंह, एसडीएम, चमोली।

मामले में जांच चल रही है। जिन महिलाओं पर आरोप लगाया गया है, उन्हें थाने में बुलाया गया है, दोनों पक्षों का पक्ष जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रमेश राणा, प्रभारी थानाध्यक्ष, थाना, चमोली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें