फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नैनीताल के होटलों में कमरे न मिलें तो न हों परेशान, आसपास करें इन खूबसूरत जगहों का दीदार

Sun, 24 Dec 2023 02:33 PM IST
अलका त्यागी चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल

सार

Nainital News: नैनीताल के आसपास भी कई पिकनिक स्पॉट हैं जहां आप नैसर्गिक सौंदर्य के साथ साहसिक पर्यटन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
नौकुचियाताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी खूबसूरती के लिए नैनीताल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यदि क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान नैनीताल पहुंचकर होटल में जगह नहीं मिले तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नैनीताल के आसपास भी कई पिकनिक स्पॉट हैं जहां आप नैसर्गिक सौंदर्य के साथ साहसिक पर्यटन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन

 

Christmas 2023: नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश पर्यटकों से पैक, होटल फुल, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

ये हैं नैनीताल के आसपास के पिकनिक स्पॉट

1-काठगोदाम से मात्र 17 किलोमीटर दूर भीमताल झील के मध्य टापू में एक्वेरियम है। यहां कयाकिंग, कैनोइंग, जार्बिंग व हाट एयर बैलून आदि का लुफ्त उठाया जा सकता है।
2- भीमताल से चार किलोमीटर दूर नौकुचियाताल में ट्रैकिंग और नौकायन का आनंद उठाया जा सकता है। यहां लेक क्रासिंग भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
3-भीमताल से दस किलोमीटर दूर स्थित सातताल अपनी सात झीलों और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां ट्रैकिंग, नौकायन व लेक क्रासिंग के अलावा बर्ड वाचिंग भी की जा सकती है।

4-नैनीताल से मात्र 11 किलोमीटर दूर भवाली क्षेत्र में आप गोल्ज्यू देवता मंदिर और बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम स्थित आश्रम में आसानी से पहुंच सकते हैं।
5- रामगढ़-भवाली से लगभग 15 किलोमीटर दूर रामगढ़ फल पट्टी के रूप में प्रसिद्ध है। यदि मौसम साफ हो तो गागर से आगे निकलते ही हिमालय की शृंखलाएं भी नजर आती हैं।
6-मुक्तेश्वर से नंदा देवी व त्रिशूल समेत हिमालय की कई चोटियों के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव के साथ ब्रह्मा, विष्णु, पार्वती, हनुमान और नंदी विराजमान हैं।
7-धानाचूली- यह एक छोटा सा गांव है जो प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां से भी हिमालय के दीदार किया जा सकते हैं।
विज्ञापन

यह भी जानें

इन सभी पिकनिक स्पाट के आसपास सैलानियों के ठहरने के लिए छोटे-बड़े होटल और रिजॉर्ट हैं। हल्द्वानी व काठगोदाम से इन स्थानों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें