4. देहरादून से शिमला और चंडीगढ़ तक फोरलेन
एनएचआई की योजना के तहत देहरादून को हिमाचल की राजधानी शिमला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को फोरलेन से जोड़ने की है। पांवटा साहिब से बल्लूपुर तक फोरलेन बनने से इस उद्देश्य काफी हद तक पूरा हो जाएगा। एनएचआई इस परियोजना की भी डीपीआर तैयार कर रही है।
राजधानी की रोड कनेक्टिविटी को निर्बाध बनाए जाने की कई योजनाओं पर काम चल रहा है। रोड कनेक्टिविटी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। एनएचआई दून-हरिद्वार फोरलेन हाईवे का काम 15 जनवरी तक पूरा कर देगा। अगले एक-दो सालों में भानियावाला से ऋषिकेश, पांवटा से बल्लूपुर और दिल्ली से दून के प्रोजेक्टों पर प्रगति होने की संभावना है। सरकार और विभाग की ओर से इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- हरिओम शर्मा, प्रमुख अभियंता, लोनिवि