रिपुंजय नेगी के पिता राजेश नैथानी वर्तमान में सेना में कर्नल के पद पर है, और असम में तैनात हैं। जबकि माता पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल इंदिरा नगर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात है। रिपुंजय ने मैरिट में टॉप स्थान प्राप्त करने का श्रेय आरआइएमसी और उनके माता-पिता को दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले ही प्रयास में उन्होंने एनडीए में टॉप किया है। बताया कि बचपन से ही उनकी इच्छा आर्मी ज्वाइन करने की थी। वर्ष 2013 में उन्होंने आरआईएमसी की परीक्षा पास कर वहां एडमिशन लिया था। वह वर्तमान में कैडेट कैप्टन हैं। राइडिंग, स्वीमिंग, डिवेट, बॉक्सिंग, रीडिंग उनकी प्रमुख हॉबी है। कहा कि सेना में जाकर वह एक अच्छा अफसर बन देश, प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन करेगा।