यहां जब शोएब व उसके साथी नहीं दिखे तो वे टैक्सी लेकर दून के लिए चल दिए। इसी बीच शोएब का फोन आया और हवाई अड्डे के बाहर से उसे कार में बैठाकर अपने साथ सहारनपुर के मिर्जापुर स्थित एक आम के बाग में ले गया।
इस बीच शोएब व उसके साथियों ने व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी परिजनों से बात भी कराई और फिरौती मांगी। फिरौती की एक लाख रुपये की रकम परिजनों ने शोएब के खाते में जमा कर दी, लेकिन शोएब तीन लाख रुपये और मांगने लगा। इस पर शेख के बेटे मुजाहिद शेख ने मुंबई के थाना चूनाभट्टी में तहरीर दी। इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर दून पुलिस से संपर्क किया।
एसएसपी ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन व मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों के मिर्जापुर में होने का पता चला। डोईवाला कोतवाली के दारोगा मनमोहन नेगी व उनकी टीम ने मिर्जापुर स्थित बाग में दबिश देकर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर शेख को उनके चंगुल से छुड़ा लिया।
ये किए गिरफ्तार
1. शोएब निवासी जलालाबाद थानाभवन शामली।
2. दानिश अली निवासी बेहट, सहारनपुर।
3. शाहबाज निवासी जी बिल्डिंग शामली।
4. रईस निवासी बेहट, सहारनपुर (बाग का मालिक)।
5. सोनू नाम पता अज्ञात। (बाग के मालिक का साथी, फरार)।