फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2021: मोहर्रम आज, कोरोना के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर नहीं रखे जाएंगे ताजिए 

Fri, 20 Aug 2021 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

केंद्र और राज्य सरकार के कोविड मानकों के चलते ताजिए सार्वजनिक स्थलों पर अकीदतमंदों के दर्शनों के लिए नहीं रखे जाएंगे। 
विज्ञापन
मुहर्रम 2021 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को मोहर्रम है। हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ताजिए को सजाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के कोविड मानकों के चलते ताजिए सार्वजनिक स्थलों पर अकीदतमंदों के दर्शनों के लिए नहीं रखे जाएंगे। 

विज्ञापन


गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के अध्यक्ष सागर अंसारी के संयोजन में उनकी टीम ने एक माह में ताजिए को तैयार किया है। बताया कि कोरोनाकाल के चलते प्रशासन की ओर से जारी नियमों के तहत ही ताजिए को नियत स्थान पर रखा जाएगा। किसी भी प्रकार का कोई उल्लंघन नहीं किया जाएगा।

एक महीने में तीन कुंतल वजन के ताजिए को तैयार किया गया है। जिसमें ताजिए को भव्य रूप प्रदान करने के लिए डिको पेंट, घूमने के लिए मोटर, लकड़ी एवं बिजली की रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। 
विज्ञापन


खलीफा हाजी शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत की खातिर जान गंवायी। उन्होंने सच्चाई पर चलकर इस्लाम का संदेश दिया। उनकी शहादत को हमेशा ही याद किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इस वर्ष ताजियों को सार्वजनिक स्थानों पर निकालने की अनुमति नहीं दी है।

पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी 
मोहर्रम पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घरों में ही ताजिए रखे जाएंगे। कोरोना गाइड लाइन के नियमों का पालन भी करेंगे। इसके लिए सभी से अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें