भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘माही’ शनिवार को ससुराल से विदा हो गए। वे छह दिन से डालनवाला स्थित अपने ससुराल में रुके थे। लौटते वक्त उन्होंने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। प्रशंसक भी उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे काफी दूर तक गए।
विज्ञापन
2 of 5
ms dhoni
शनिवार को माही दोपहर करीब 12 बजे ससुराल से एयरपोर्ट के लिए निकले। उनके साथ पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और सास-ससुर भी थे। प्रशंसकों को पता चल गया था कि शनिवार को माही जाने वाले हैं। ऐसे में स्कूली बच्चे और दूसरे प्रशंसक सुबह से ही गेट पर जमे थे।
विज्ञापन
3 of 5
ms dhoni
धोनी के निकलने से कुछ देर पहले दो लोगों ने घर में जाकर धोनी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इसके बाद धोनी जैसे ही घर से निकलकर गाड़ी में बैठे, प्रशंसक धोनी, धोनी...चिल्लाने लगे। गेट पर प्रशंसकों की काफी भीड़ थी। लोगों ने मोबाइल से फोटो खींचे। वहीं धोनी और उनकी बेटी जीवा ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।
4 of 5
ms dhoni
बता दें कि पिछले रविवार से माही अपने ससुराल में रुके हुए थे। बेटी जीवा का जन्मदिन भी देहरादून में मनाया गया। जाते समय महेंद्र सिंह धोनी ने प्रशंसकों का अभिवादन किया।
उधर, शुक्रवार को माही को सामने से देखकर प्रशंसक उछलने लगे और धोनी, धोनी .....चिल्लाने लगे। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी गाड़ी से कहीं घूमने के लिए निकले। जबकि बेटी जीवा ने लॉन में खड़े होकर गेट पर चढ़े बच्चों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।