फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई नन्ही जीवा की अब तक की सबसे क्यूट तस्वीरें...

Sat, 11 Feb 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ziva dhoni - फोटो : amar ujala
कई दिनों से महेंद्र सिंह धोनी के देहरादून के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं, लेकिन नन्हीं जीवा की इन क्यूट अदाओं ने माही के फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों में देंखें जीवा की क्यूटनेस...
विज्ञापन

2 of 8
ziva dhoni
वहीं दूसरी ओर दोपहर करीब एक बजे बेटी जीवा अपने घर के लॉन में पारिवारिक सदस्य के साथ टहल रही थी। इसी बीच धोनी को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 8
ziva dhoni
कुछ बच्चे घर के गेट पर चढ़कर धोनी, धोनी.....के नारे लगाने शुरू कर दिए। बच्चों को देख जीवा भी खुश दिखाई दी और बार-बार बच्चों की तरफ जाने को जिद्द करती।
 

4 of 8
MS Dhoni - फोटो : AmarUjala
जीवा को कमरे के भीतर ले जाया गया। लेकिन बच्चों की आवाज सुनकर वह फिर लौट आती। यहां तक कि जीवा ने बच्चों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। जीवा की यह चुलबुली हरकते देखकर बच्चे काफी खुश हुए और वह गेट पर ही चढ़े रहे।
 
विज्ञापन

5 of 8
mahendra singh dhoni - फोटो : AmarUjala
भीड़ देखकर जीवा की नानी जीवा को बमुश्किल घर में ले गई। इसके कुछ देर बाद धोनी और साक्षी घर से निकलकर बाहर गए। बताया जा रहा है कि धोनी शनिवार को दून से रवाना होंगे। गार्डन में खेलती जीवा ने गेट के बाहर खड़े बच्चों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
ziva dhoni
पहली बार माही को सामने से देखकर प्रशंसक इतने खुश हुए कि वह जहां खड़े थे वहीं से उछलना शुरू कर दिया और धोनी, धोनी .....नारे लगाने लगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
ms dhoni
धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोपहर के समय गाड़ी से घर से बाहर निकले। वहीं धोनी की बेटी जीवा लॉन में खेल रही थी। इस बीच गेट पर चढ़े बच्चों की आवाज सुनकर वह काफी खुशी दिखी और बच्चों को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
ms dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) रविवार से अपने परिवार के साथ देहरादून के डालनवाला के नेमी रोड स्थित अपनी ससुराल में रुके हुए हैं। उस दिन से पहली बार वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे के समय पत्नी के साथ घर से बाहर निकलकर गाड़ी से कहीं गए। इस दौरान माही के प्रशंसकों ने उन्हें देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें