फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और पति को आपत्तिजनक हालत में देख सन्न रह गई बेटी, लगाया दोनों के बीच अवैध संबंधों का आरोप

Fri, 30 Aug 2019 04:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी मां और पति के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने पति और मां पर उसे मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच ‘वो’ (दूसरी महिला) अक्सर विवाद की वजह बनती है। ऐसे वक्त में महिला को सहारा और न्याय दिलाने का काम उसकी मां करती है। लेकिन, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक मां अपनी बेटी और दमाद के बीच ‘वो’ की भूमिका में आ गई है। 

बेटी के इस आरोप पर पुलिस भी सन्न है। पुलिस को दी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी पीड़ित महिला ने कहा कि 13 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मां उसके पास आकर रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पति का उसके प्रति व्यवहार बदलने लगा। बात-बात पर पति उससे मारपीट करता और अधिकतर समय उसकी मां के साथ रहता था। शक होने पर जब उसने मां और पति पर नजर रखनी शुरू की तो उसे दोनों के बीच अवैध संबंधों का पता चला। 

आरोप है कि जब उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो पति ने उसे ही पीट दिया। वहीं समझाने पर मां भी उसकी दुश्मन बन गई और पति को भड़काकर घर के ही दूसरे कमरे में रहने का फरमान सुना दिया। बीते बुधवार रात जब उसने पति और मां को आपत्तिजनक हालत में देख विरोध किया तो दोनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें