फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ेगी बारिश, मौसम हुआ सुहाना 

Fri, 06 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आगामी दो दिन बारिश बढ़ेगी, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी होगी बारिश
  • फिलहाल तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी हटाई गई
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश बढ़ने के आसार जताए गए हैं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में तीसरे दिन भी पश्चिम विक्षोभ का काफी असर देखने को मिला। चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रदेश के कई पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से जंगलों में धधक रही आग भी बुझ गई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी सूबे में कई जगहों पर बारिश हुई। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। राजधानी में बादल और बारिश की वजह से तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बर्फबारी की संभावना
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी में भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में आगामी दो दिन बारिश बढ़ने के आसार हैं। हालांकि किसी तरह की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते 2.6 लुढ़का दून का पारा

देहरादून में बारिश - फोटो : AmarUjala
रिमझिम फुहार और बादल छाए रहने की वजह से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के अनुमान मौसम विभाग ने जताए हैं।
 
राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश और बादल छाने की वजह से ठंडक भरी रही। बुधवार के मुकाबले दिन का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री था जो कि बृहस्पतिवार को गिरकर 33.7 डिग्री पर आ गया।

रात का न्यूनतम तापमान भी 20.9 से गिरकर 19.7 डिग्री पर आ गया। शाम को करीब साढ़े पांच बजे बारिश होने से मौसम और सुहावना हो गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें